✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों ने खोला मोर्चा, निर्माण कार्य पर असर

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:38:55 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):  जमशेदपुर को मजदूरों का शहर कहा जाता है. मजदूरों के इस शहर में बालू और गिट्टी मजदूर की हालत दिन-प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है. अपनी इस हालत से तंग आकर इन मजदूरों ने अपने ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और इन्होंने मांग की है कि 407 ट्रक के लिए मजदूरों को 200 रुपए देना होगा और बड़ी गाड़ी हाईवा के लिए मजदूरों को 500 रुपए की मजदूरी देनी होगी. बता दें कि अभी यही मजदूरी 180 रुपए और 360 रुपए दिया जाता है. ऐसे में मजदूरों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. उधर मजदूरों ने ऐलान कर दिया है कि जब तक बढ़ा हुआ पैसा ठेकेदार नहीं देगा, तब तक ये लोग काम पर नहीं जाएंगे. लगभग 2000 मजदूरों ने काम नहीं करने का ऐलान किया है जिसके कारण सिविल वर्क पर असर पड़ सकता है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.