✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एनसीपी नेता के घर आभूषण नगदी समेत करीब दो लाख की संपत्ति की चोरी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:39:14 AM

पलामू(PALAMU): हैदरनगर थाना के बलडीहरी गांव स्थित एनसीपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मन्नान खान के घर के गेट का ताला तोड़कर चोरों ने गुरुवार की रात आभूषण, नगद समेत दो लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया. घटना की सूचना सुबह सात बजे हैदरनगर के थाना प्रभारी को भुक्तभोगी ने दूरभाष पर दी है.10 बजे तक पुलिस ने घटना स्थल पर जाने की जहमत नहीं उठाई.भुक्तभोगी मन्नान खान ने बताया कि वो करीब 2:30 बजे जागे थे.उस वक्त तक गेट में ताला लगा हुआ था.उन्होंने बताया कि सुबह नमाज़ के लिए जागे तो उनका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया था. उन्होंने शोर मचाया तो आस पास के लोगों ने पहुंचकर बाहर की कुंडी खोला.कमरे से बाहर निकलने के बाद सभी कमरों को देखा जहाँ घर के अन्य सदस्य सो रहे थे. उनका भी दरवाजा बाहर से बंद किया हुआ था.भुक्तभोगी ने बताया कि जिस कमरे में कोई नहीं था, उन कमरों में रखा बक्सा गायब मिला. खोज बीन करने पर गांव के उत्तर नीम आहर के समीप बक्सा और बिखरा हुआ समान मिला. उन्होंने बताया कि बक्से में रखा उनकी पत्नी का सोना और चांदी का आभूषण और करीब दस हज़ार रुपए गायब है. उन्होंने आभूषण की कीमत करीब दो लाख बताया है.मन्नान खान ने बताया कि उन्होंने थाना प्रभारी को सूचना दी तो उन्होंने कहा कि रात में सोए क्यों,जागते तो चोरी नहीं होती. मन्नान खान ने चोरी की घटना का लिखित आवेदन हैदरनगर थाना प्रभारी को दे दिया है. घटना की खबर मिलते ही पंचायत की मुखिया सरिता देवी समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने घटना की जानकारी ली.मुखिया सरिता देवी ने बताया कि गत दिन उनके घर में भी एक व्यक्ति उन्हें मारने की नीयत से घुस गया था.उसे पकड़कर थाना के सुपुर्द कर दिया गया था. उन्होंने थाना में लिखित आवेदन भी दिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामलों को गंभीरता से नहीं लेकर खानापूर्ति कर रफा दफा कर देती है. यही वजह है कि चोरी समेत अन्य घटनाएं बढ़ती जा रही हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.