दुमका(DUMKA)- जिला में अवैध कोयला खदान को बंद करने की प्रशासनिक कार्रवाई दिन प्रतिदिन तेज हो गई है. जिले के गोपीकंदर प्रखंड एवं शिकारीपाड़ा प्रखंड के हीरापुर एवं बादल पाड़ा में अवैध कोयला खदानों की डोजरिंग के बाद शिकारीपाड़ा के पंच वाहिनी में कार्रवाई की गई.
आधा दर्जन कोयला खदानों को किया बंद
लगभग आधा दर्जन कोयला खदानों को बंद किया गया. जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कु के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अधिकारियों की टीम जेसीबी के साथ पंच वाहिनी पहुंची. इसके बाद वहां आधा दर्जन कोयला खदानों को बंद किया गया. डीएमओ कृष्ण कुमार किस्कु ने कहा कि प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका
