✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बीहड़ में नक्सलियों को खोज रहे एसपी, कहा- आत्मसमर्पण करें, नहीं तो मारे जाएंगे

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:39:03 AM

गुमला (GUMLA) -  जिले के एसपी एहतेशाम वकारीब ने इन दिनों नक्सली के साथ अन्य अपराधियों और अंधविश्वास-नशाखोरी के खिलाफ एक साथ अभियान शुरू किया है. जिले के एसपी इन समस्याओं को लेकर ना केवल अपने पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किया है बल्कि खुद भी मोर्चा संभाले हुए लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं.

नक्सलियों को एसपी ने दी चेतावनी

गुमला जिला के एसपी एहतेशाम वकारीब इन दिनों दो प्लेटफार्म पर एक साथ काम कर रहे हैं. एसपी का स्पष्ट कहना है कि जिला के लिए नक्सलियों की गतिविधि के साथ ही अंधविश्वास और नशापान समाज की बड़ी समस्या है. उन्होंने कहा कि इन दोनों पर लगाम लगाकर ही जिला में शांति का माहौल बनाया जा सकता है. बता दें कि जिले के एसपी खुद इन दिनों जंगल पहाड़ों के दुर्गम इलाकों में नक्सलियों की खोज में लगे हैं, जहां अपराधियों और नक्सलियों का बोलबाला है. एसपी ने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अच्छा होगा कि नक्सली खुद ही आत्मसमर्पण कर लें, नहीं तो वे कभी भी पुलिस की गोली का शिकार बन सकते हैं.

डिजिटल फ्रॉड

वहीं जिला के एसपी एहतेशाम वकारीब जिला में नक्सलियों की गतिविधि के साथ ही सामाजिक कुरीतियों और नशापान को एक बड़ी समस्या मानते हुए उसके खिलाफ भी अपनी टीम को लगाया है. एसपी ने कहा कि अपराधी अब सोशल पुलिसिंग के तहत कई कार्यक्रम को चला कर डिजिटल फ्रॉड को अंजाम दे रहे हैं. ऐसे में एसपी ने  लोगों को इससे बचने की अपील की है.

रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.