✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 अपराधी गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:51:54 PM

देवघर(DEOGHAR)- में बाइक चोरी की घटना पुलिस के लिए सरदर्द बन गयी है. आए दिन कहीं न कहीं से बाइक चोरी की घटना घटित होते रहती है. प्लान के तहत इसके रोकथाम के लिए पुलिस कर्मी सादे लिबास में चोरों पर पैनी नज़र बनाई हुई थी. इसी कड़ी में नगर थाना क्षेत्र से 1 शातिर चोर की गिरफ्तारी की गई. गिरफ्तार चोर के निशानदेही पर पुलिस ने देवघर, दुमका और बिहार के जमुई जिला से अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 6 अन्य शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद की गई है.

70 से 80 मोटरसाइकिल की हुई थी चोरी

सभी मोटरसाइकिल हीरो होंडा कंपनी की है. पूरी जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि ये लोग आसानी से मोटरसाइकिल की चोरी कर लेते थे और बाइक को दूसरे राज्य में कमीशन पर बेच देते थे. इनसे पूछताछ करने पर पता चला कि इनलोगों द्वारा 70 से 80 मोटरसाइकिल की चोरी की गई है. फिलहाल पुलिस इनसे गहन पूछताछ कर इनके गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी हुई मोटरसाइकिल की जानकारी ले रही है. देवघर अंतर्राज्यीय जिला होने के कारण इस तरह के अपराधियों का सेफ जोन बनता जा रहा है.

रिपोर्ट:रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.