देवघर (DEOGHAR) में बालू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं. इन दिनों बालू माफियाओं द्वारा नियम-कानून की धज्जियां उड़ाते हुए धड़ल्ले से बालू का उठाव किया जा रहा है. इसी के मद्देनजर जिला खनन विभाग और पुलिस अधिकारी की एक टीम ने जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में व्यापक छापामारी अभियान चलाया. बता दें कि अभियान में जसीडीह थाना क्षेत्र के सरासनी घाट से अवैध बालू उठाव करते 5 ट्रैक्टर सहित कुल 8 ट्रैक्टर जब्त किया गया है.
बालू माफियाओं के बीच हड़कंप
विभाग के अनुसार बालू उठाव पर पूर्ण तरह से रोक है. इसके बाबजूद बालू माफियाओं द्वारा लगातार बालू का उठाव किया जा रहा था. विभाग द्वारा जब्त वाहन के खिलाफ संबंधित थाना में मामला दर्ज कराया गया है. वहीं विभाग की इस सख्ती से बालू का अवैध धंधा करने वालों के बीच हड़कंप मच गई है.
रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर
