☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राहुल गांधी से की मुलाकात,चार महीने के कार्यकाल की दी विस्तृत जानकारी

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राहुल गांधी से की मुलाकात,चार महीने के कार्यकाल की दी विस्तृत जानकारी

रांची(RANCHI) झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दिल्ली में राहुल गांधी से औपचारिक मुलाकात कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. अध्यक्ष बनने के बाद चार महीने के कार्यकाल की विस्तृत जानकारी दी.आज़ादी के 75वें वर्षगांठ हीरक जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला,पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई के विरोध में पूरे राज्य में आयोजित जनजागरण यात्रा साथ ही साथ विशेष सदस्यता अभियान की गति के संदर्भ में बताया.राहुल गाँधी  ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की बातों को सुनने के बाद निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में सांगठनिक गतिविधियों के साथ साथ राज्य की जनता के साथ किये गए वायदों को राज्य सरकार द्वारा पूरा करवाने के दिशा में तेजी से काम करें,साथ ही साथ केंद्र सरकार के हर जनविरोधी नीति निर्णयों का जमकर विरोध करें.  

विशेष सदस्यता अभियान को और गति देने की सलाह दी

राहुल गाँधी ने प्रदेश में कांग्रेस के विशेष सदस्यता अभियान को और गति देने की सलाह दी.जिससे ज़्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस की विचारधारा के साथ जोड़ा जा सके.इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रभारी अविनाश पांडेय तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष पर्वोत्तर के तीन राज्यों के प्रभारी डॉ अजय कुमार भी मौजूद थे.उक्त जानकारी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने दी है. 

रिपोर्ट :रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Published at:26 Jan 2022 06:59 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.