धनबाद(DHANBAD) - झारखंड के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के भाजपा में जाने से कांग्रेसियों ने उनको भला- बुरा कहना शुरू कर दिया है. कोई उन्हें अवसरवादी बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि प्रभारी रहते हुए झारखंड में कांग्रेस को कमजोर करने का काम किया. झारखंड में कांग्रेस की लुटिया डुबोने की कोई कसर नहीं छोड़ी. झारखंड के तमाम छोटे-बड़े नेता पाला बदलने को अवसरवादी राजनीति का एक उदाहरण बता रहे हैं. धनबाद के वासेपुर में आज उनके पोस्टर पर कांग्रेसियों ने कालिख पोत कर विरोध जताया.
मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि आरपीएन सिंह अब भाजपा की लुटिया डुबोएंगे. वहीं कई कांग्रेसियों ने आरपीएन सिंह पर टिकट वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप भी लगाया है.
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद
