लोहरदगा(LOHARDAGA)- लोहरदगा में पेट्रोल में मिलने वाली सब्सिडी को लेकर लगातार आवेदन देने की प्रक्रिया जारी है. लोहरदगा डीसी दिलीप कुमार टोप्पो ने बताया कि लोहरदगा में अब तक 19 सौ लोगों का सब्सिडी के लिए निबंधन हो चुका है. 26 जनवरी के दिन 720 लोगों के खाते में सरकार के द्वारा सब्सिडी की राशि भेजने का कार्य किया जाएगा. दिलीप कुमार टोप्पो ने बातचीत के क्रम में विशेष तौर पर हमें बताया कि लोहरदगा में लक्ष्य के अनुरूप सभी लोगों को जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, और इस दिशा में नियमित रूप से लगातार जिला प्रशासन आगे बढ़ रहा है. सीएम हेमंत सोरेन की घोषणा के बाद सब्सिडी का लाभ लोगों को मिले इस दिशा में पूरा ख्याल जिला प्रशासन के द्वारा रखा जा रहा है.
रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा
