✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ट्रक मालिक ने ट्रक लूटने का फ़र्ज़ी केस कराया दर्ज , फिर पढ़िए पुलिस ने कैसे किया मामले का खुलासा

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:21:01 PM

देवघर (DEOGHAR) का ये पूरा मामला फिल्मी कहानी की तरह है. बिहार के अथमलगोला पटना के रहने वाले गुलाब कुमार ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के माध्यम से ट्रक लिया था. धीरे धीरे लोन का किश्त बढ़ता गया. जिसे पूर्ति करने में सक्षम नहीं होने पर ट्रक मालिक गुलाब कुमार ने एक कहानी रची. गुलाब ने ट्रक की किश्ती को नहीं देने को लेकर बिहार के बाढ़ में एक कबाड़ी वाला से अपनी ट्रक को 2 लाख 70 हज़ार में बेच दिया. ट्रक का इंजन 60 हज़ार में दूसरे को बेच दिया. फिर रची कहानी और अपने ट्रक ड्राइवर सहित 5 लोग को हरियाणा नंबर की स्कोर्पियो गाड़ी से जसीडीह थाना पहुंचा. बता दें कि ट्रक मालिक गुलाब कुमार ने अपने ड्राइवर राकेश कुमार से जसीडीह थाना में बोलेरो सवार अज्ञात द्वारा ट्रक को लूटने का मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज होते ही जसीडीह थाना की पुलिस ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारी को दी. एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा ट्रक लूट मामले की गहन छानबीन शुरू की गई.

कबाड़ी दुकान में छापेमारी

मामले की छानबीन करने पर पुलिस की टीम को पता चला कि यह मामला फ़र्ज़ी है, और ट्रक मालिक द्वारा ही पूरी घटना की कहानी लिखी गई. छानबीन पूरी होने के बाद जसीडीह पुलिस ने ट्रक मालिक, ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए बाढ़ के लिए निकल गए. वहां पहुंच बिहार पुलिस की मदद से देवघर पुलिस द्वारा कबाड़ी दुकान में छापेमारी की गई. जहां से ट्रक का कटिंग पार्ट और समान बरामद किया. पुलिस ने ट्रक का इंजन,डाला,कटा हुआ गियरबॉक्स, कटा एक्सल, डीज़ल टंकी,रिम इत्यादि सामान को जब्त किया है.

फ़र्ज़ी लूट मामले में कुल 8 लोग गिरफ्तार

पूरी जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि फ़र्ज़ी लूट मामले में कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें ट्रक का मालिक गुलाब कुमार, ड्राइवर राकेश कुमार, ट्रक को बेचने वाला मीडिएटर, कबाड़ी वाला और इंजन खरीदने वाला शामिल हैं. बिहार पुलिस के साथ मिलकर स्थानीय पुलिस गिरफ्तार लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी लेने की बात कह रही है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.