✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मोबाइल चोर और छिनतई गिरोह के तीन नाबालिग के साथ 7 गिरफ्तार, 35 मोबाइल बरामद

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:15:45 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR)- जमशेदपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. जमशेदपुर की साकची पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के चार सदस्य और बिष्टुपुर पुलिस ने छिनतई गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. साकची से पकड़ाए चोरों में तीन पहाड़ी साहेबगंज निवासी हरी कुमार, अर्जुन नोनिया और अनिल महतो के अलावा एक नाबालिग शामिल है.

नाबालिग को बाल सुधार गृह और अन्य को भेजा न्यायिक हिरासत

पुलिस ने इनकी निशानदेही में 35 मोबाइल भी बरामद किया है. सभी 10 दिनों पहले शहर आए थे और मानगो के दाईगुटु में एक किराए के मकान में रह रहे थे. सोमवार को ही एक चोर ने साकची में बाजार करने आई महिला का मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया था. इसी बीच महिला ने उसे स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस को पूछताछ में उसने कई खुलासे किए हैं. इधर बिष्टुपुर पुलिस ने भी छिनतई गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बारीडीह निवासी अमन मंडल के अलावा दो नाबालिग भी शामिल हैं. इसकी निशानदेही में पुलिस ने छिनतई में प्रयुक्त बाइक के अलावा अन्य सामान भी बरामद किया है. पकड़ाए गए आरोपियों द्वारा इलाके में कई छिनतई की घटना को अंजाम दिया जा चुका है. 17 जनवरी को ही वीमेंस कॉलेज के पास एक महिला से पर्स की छिनतई की थी. घटना को अंजाम देने के बाद मिले रुपयों को आपस में बांटकर पर्स को जला देते थे. पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह और अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.