✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा की दो छात्रा बीएड और एमएड में बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर, 4 फरवरी को मिलेगा गोल्ड

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:21:17 AM

लोहरदगा (LOHARDAGA) - रांची विश्वविद्यालय के द्वारा इस बार 4 फरवरी को लोहरदगा जिला को दो गोल्ड मेडल देने का कार्य किया जाएगा. जहां पूरा देश राष्ट्रीय बालिका दिवस और अमृत महोत्सव मना रहा है, ऐसे में  लोहरदगा के लिए यह गौरव की बात है कि लोहरदगा की दो बेटियों ने सफलता के इस मुकाम को हासिल कर गोल्ड मेडल जीतने का काम किया है.  यह गोल्ड रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत पड़ने वाले लोहरदगा बरवा टोली स्थित b.ed और एमएड कॉलेज की दो छात्राओं को मिलेगी. लोहरदगा के अजय उद्यान के पास रहने वाली नंदलाल शर्मा की बेटी दीपिका शर्मा ने b.ed में सबसे अत्यधिक नंबर प्राप्त कर रांची यूनिवर्सिटी में टॉप किया है. साथ ही m.ed की छात्रा नेहा रानी तिग्गा ने भी यह गौरव लोहरदगा को प्रदान किया है.

पूरे जिला को गर्व

कॉलेज के प्राचार्या सिस्टर शीला कि माने तो लोहरदगा का यह उर्सलाइन महिला शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय वर्तमान समय में अपना गोल्डन जुबली मना रहा है. ऐसे में इन छात्राओं के मेहनत से दो और गोल्ड मेडल कॉलेज के खाते आ गए हैं . यह पूरे जिला के लिए गर्व की बात है. इन्होंने बच्चियों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की है. वहीं छात्रा दीपिका शर्मा का कहना है कि यह सफलता उनकी नहीं बल्कि कॉलेज और उनके माता-पिता की देन है. इन्होंने बताया कि बीएड के लिए कभी इन्होंने ट्यूशन नहीं लिया बल्कि हमेशा स्कूल और इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को ट्यूशन पढ़ाने का काम किया है.  वर्तमान समय में ट्यूशन से मिलने वाली फीस से ही ये अपनी पढ़ाई कर रही है.

मेहनत की देन

दीपिका ने एमएड में नामांकन कराया है. स्कूली शिक्षा में कभी फेल होने वाली छात्रा आज रांची यूनिवर्सिटी की टॉपर बनी है.  यह इनके मेहनत और लगन की ही देन है. हालांकि 2014 में उर्सलाइन कान्वेंट लोहरदगा से 86% अंक प्राप्त कर टॉप 5 में इन्होंने स्थान बनाया था. वहीं दीपिका ने 2016 में उर्सलाइन इंटर कॉलेज रांची से 70% अंक प्राप्त किया था.  2019 में बीएससी गणित ऑनर्स में रांची वीमेंस कॉलेज रांची की यह छात्रा के रुप में 78% अंक प्राप्त किया था. लेकिन सत्र 2019-21 में b.ed में इन्होंने 87.08% अंक प्राप्त कर रांची यूनिवर्सिटी में टॉप करने का कार्य किया है. 10 जनवरी 1998 को जन्मी दीपिका शर्मा की मां अनीता शर्मा ने बताया कि इनकी चार बेटियां हैं. इसके बाद भी उन्हें कभी बेटों की लालसा नहीं रही. बता दें कि इस मां की चारों बेटियां आज सफलता के मुकाम पर है. बड़ी वाली बेटी इंजीनियर तो दूसरी शिक्षिका तो तीसरी बीएड टॉपर दीपिका और चौथी विप्रो में अपना भविष्य तय कर रही है.  वहीं दीपिका के पिता नंदलाल शर्मा भी बेटी की सफलता पर खुश हैं.

रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.