☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोल इंडिया बोर्ड ने पीआरपी को दी मंजूरी, 15 हजार कोयला अधिकारियों को मिलेगा लाभ

कोल इंडिया  बोर्ड  ने पीआरपी को दी मंजूरी, 15 हजार कोयला अधिकारियों को मिलेगा लाभ

धनबाद(DHANBAD)  -  कोयला अधिकारियों के वित्तीय वर्ष 2019-20  के परफॉर्मेंस रिलेटेड पे  (पीआरपी) को कोल इंडिया बोर्ड ने मंजूरी  दे दी है.  बीसीसीएल के 1800 अधिकारियों सहित  कोल इंडिया के 15,000 से अधिक अधिकारी लाभान्वित होंगे.  कोलकाता में सोमवार को कोल इंडिया मुख्यालय में चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में पीआरपी पेमेंट की  मंजूरी मिली. 

  कंपनी की रेटिंग पर तय होती है राशि 
 सूत्रों के अनुसार बहुत जल्द ही कोल इंडिया अधिसूचना जारी कर बीसीसीएल, ईसीएल समेत सभी कोल  कंपनियों की रेटिंग जारी कर देगी.  बता दें कि वेतन के अलावा कोयला अधिकारियों  को सालाना पीआरपी का भुगतान किया जाता है.  कोयला अधिकारियों के पीआरपी का भुगतान निर्धारित मापदंड  के अनुसार होता है.  हर अधिकारी को मिलने वाली राशि अलग-अलग होती है.  इसमें कंपनी की रेटिंग ,अधिकारी का परफॉर्मेंस सहित कई अन्य मापदंड निर्धारित है.  उसी के मुताबिक पीआरपी की राशि तय की जाती है.  जिस कंपनी की रेटिंग कम होती है, उनके अधिकारियों को कम मिलाती  है और  जिस कंपनी की अधिक होती है ,उसके अधिकारियों को अधिक पेमेंट देने का प्रावधान है. 

रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 

Published at:25 Jan 2022 11:56 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.