बोकारो (BOKARO) जिले के आईईएल थाना पुलिस ने चीतु स्थित मुकेश स्टोन क्रशर में बंद पड़े एस्बेस्टस के कमरे में छापेमारी कर 33 पीस पावरजेल और 24 पीस इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किया है. इस संबंध में आईईएल थाना में कांड संख्या 01/2022, दिनांक 24/01/2022, धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि एरिया डोमिनेशन के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकेश स्टोन क्रशर में छापेमारी की थी.
छापेमारी टीम
इस छापेमारी टीम में आईईएल थाना प्रभारी आशीष कुमार,सअनि ददन प्रसाद यादव सशस्त्र बल और सीआरपीएफ E-26 बटालियन के सहायक समादेष्टा मुन्नालाल,सीआरपीएफ E-26 बटालियन के बम डिस्पोजल टीम सशस्त्र बल के साथ शामिल थे.
रिपोर्ट : संजय कुमार, बोकारो (गोमिया)
आईईएल पुलिस की कार्रवाई, भारी मात्रा में पावरजेल और डेटोनेटर बरामद

Published at:24 Jan 2022 09:37 PM (IST)
Tags:News