धनबाद(DHANBAD) | गणतंत्र दिवस के अवसर पर धनबाद नगर निगम क्षेत्र की सभी मांस, मुर्गा, मछली की दुकानें बंद रहेंगी. नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर धनबाद नगर निगम क्षेत्र अवस्थित सभी मांस, मुर्गा, मछली की दुकान को बंद रखने का आदेश निर्गत किया गया है. आदेश की अवहेलना किये जाने पर संबंधित व्यक्ति पर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी. गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम गोल्फ मैदान में होगा.
रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद
