धनबाद (DHANBAD) : धनबाद रेलवे स्टेशन से सटे पार्सल ऑफिस के सामने की दीवार 24 जनवरी को अचानक भरभरा कर गिर गई. पार्सल ऑफिस के सामने हमेशा भीड़ रहती है. लेकिन आज संयोग अच्छा था कि वाहन खड़ी कर लोग हट गए थे. गिरी दीवार रेलवे स्टेडियम की है और इसकी देखरेख का जिम्मा रेलवे के पास है.
दीवार के मलबे में एक बुलेट, एक स्कूटी और एक कार दब गए. घटना के बाद लोग मौके पर जुट गए. वाहनों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक बड़ा हादसा टल गया. मौजूद लोगों ने कहा कि दीवार पहले से ही झुकी हुई थी, लेकिन इसे ठीक नहीं कराया गया था. रेलवे भी शायद गिरने का ही इंतजार कर रहा था.
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद
