✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अच्छी शुरुआत : गुमला बना फिल्म शूटिंग का हॉटस्पॉट !

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:21:21 AM

गुमला (GUMLA)- एक समय था कि जब रात में गुमला की सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटे का माहौल हो जाता था. लेकिन अब अब इसमें सकारात्मक बदलाव होता दिख रहा है. रात में भी फ़िल्म की शूटिंग पूरी बेहतर माहौल में हो रही है. बाहर से आए कलाकार भी मानते हैं कि गुमला का माहौल काफी बदल रहा है.

 फ़िल्म सिटी के रूप में बना सकता पहचान

बाहर से आए कलाकार रात में भी फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इसमें स्थानीय पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन भी काफी सहयोग कर रहे हैं. वहीं बाहर से आये देश के चर्चित कोरियोग्राफर भी मानते हैं कि झारखंड में फ़िल्म शूटिंग की अपार संभावना है. देश के चरित कोरियोग्राफर प्रेम की माने तो स्थानीय कलाकारों में भी काफी प्रतिभा हैं बस उन्हें थोड़ा मोल्ड करने की आवश्यकता है.  उनकी माने तो झारखंड भी एक बेहतर फ़िल्म सिटी के रूप में पहचान बना सकता है जिससे स्थानीय युवक युवती का कैरियर बन सकता है. 

अलग-अलग राज्यों से आ रहे फिल्मकार

फ़िल्म में काम करने के लिए उड़ीसा व छत्तीसगढ़ से भी कलाकार आकर काम कर रहे हैं. झारखंड में शूटिंग करने उड़ीसा से आई कलाकार शुभांगी की माने तो उन्हें झारखंड में आकर फ़िल्म की शूटिंग करने में काफी अच्छा लग रहा है. उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों से भी काफी बेहतर सहयोग मिल रहा है. वहीं झारखंड के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से आए रवि कुमार की माने तो उन्हें थोड़ा बहुत भी नहीं लग रहा है कि वह अपने राज्य से बाहर निकलकर शूटिंग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड के माहौल काफी बेहतर तरीके से बदल रहा है. लोग यहां आकर फ़िल्म की शूटिंग करना चाह रहे हैं. निश्चित रूप से गुमला जिला में रात में इस तरह से बेहतर माहौल में शूटिंग का होना एक तो झारखंड के सकारात्मक बदलाव को दिखाता है. वहीं ये भी बता रहा है कि फ़िल्म निर्माताओं को झारखंड में फ़िल्म निर्माण की पूरी सुविधा दिख रही है. साथ ही स्थानीय स्पोर्टिंग कलाकारों की भी संख्या अच्छी है. अगर सरकार थोड़ा इसपर ध्यान दे तो झारखंड को फ़िल्म इंडस्ट्री के रूप में बेहतर पहचान मिल सकती है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.