✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वायरल : टुंडी के असलम का रोते हुए वीडियो वायरल, कह रहा -अब मैं जीना नहीं चाहता !

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:42:11 PM

धनबाद(DHANBAD): एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. युवक ने यह वीडियो रो-रोकर बनाया गया है. वीडियो में युवक सुसाइड कर लेने की बात कह रहा है. साथ ही यह भी कह रहा है कि शव मिलने के बाद ही लोगों को शांति मिलेगी. 21 जनवरी से वीडियो बनाने वाला युवक लापता है. वीडियो बनाने वाले युवक का नाम असलम अंसारी है. असलम जिले के पूर्वी टुंडी के रामपुर कोपली का रहनेवाला है. युवक के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है. इधर वीडियो वायरल होने के बाद युवक की पत्नी के परिजन थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज करायी है.

वह प्रताड़ित हो रहा है, अब जीना नहीं चाहता

वीडियो में असलम कह रहा है कि मैं अब जीना नही चाहता हूं, लड़की(पत्नी) के पिता के द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. मेरी लाश मिलेगी तभी उन्हें शांति मिलेगी. समाज उसे रखने पर मजबूर कर रहा है, मैं उसके साथ संबंध नही बनाना चाहता हूं और ना ही कभी बनाऊंगा, लड़की के पिता के द्वारा मुझे और मेरे परिवार वालों को बर्बाद करने की धमकी दी जा रही है. लड़की हमेशा कहती है कि तुम्हे पुलिस से पिटाई कराऊंगी, कितना मार खाऊंगा मैं, इससे तो मर जाना अच्छा है. वीडियो असलम के घर वालों तक भी पहुंच गया है. असलम के बड़े भाई कुर्बान अंसारी से जब मामले को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि असलम को उसकी पत्नी और उसके पिता नसरुद्दीन अंसारी के द्वारा हमेशा प्रताड़ित किया जाता है. असलम का वीडियो मिला है.

सरायढेला स्थित बिग बाजार में काम कर रहा था

असलम जिले के सरायढेला स्थित बिग बाजार में काम कर रहा था. 21 जनवरी को वह घर से बिग बाजार ड्यूटी जाने की बात कहकर निकला लेकिन वापस नही लौटा. असलम के बारे में जानकारी लेने बिग बाजार भी गया, लेकिन वह वहां नही मिला. बिग बाजार में असलम की बाइक खड़ी है. भाई कुर्बान अंसारी ने कहा कि मामले की मौखिक सूचना टुंडी थानां प्रभारी कुलदीप टोप्पो को दे दी है. वहीं मामले में पत्नी हिना के पिता नसरुद्दीन अंसारी ने बताया कि असलम और उसका परिवार अगल-बगल में हीं रहते हैं. असलम और हिना के बीच प्रेम-प्रंसग चल रहा था. लेकिन छेंका होने के बाद असलम शादी नहीं करने के लिए 6 महीना घर से भागकर पूणे चला गया था. गांव वाले के दबाव के बाद वापस लौटा और मुस्लिम रीति रिवाज और 100 बारातियों के साथ असलम और हिना का निकाह हुआ. निकाह के बाद असलम और परिजन हिना को प्रताड़ित करने लगे.

पंचायत भी बैठाई गई थी

इसे लेकर 24 दिसम्बर 2021 को मुखिया और गांव के लोगों ने पंचायत भी बैठाई थी. जिसके बाद असलम हिना को अपने घर मे ठीक से रखने के लिए राजी हुआ और अपने साथ ले गया. लेकिन फिर से असलम और उसके परिजन हिना के साथ मारपीट करने लगे. 22 जनवरी को हिना के द्वारा पूर्वी टुंडी थाना में एक शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायत में कहा गया है कि पति असलम और उसके घर वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते है. इधर मामले को लेकर टुंडी एसडीपीओ अरबिंद कुमार ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद असलम की पत्नी हिना के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत की गई है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि द न्यूजपोस्ट इस वीडियो की कोई पुष्टि नहीं करता है. इस वीडियो का श्रोत वायरल वीडियोज है.  

रिपोर्ट; अभिषेक कुमार सिंह, ब्युरो हेड(धनबाद)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.