✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भूमिगत आग से  खतरनाक हुए  क्षेत्र के लोग  जल्द किये जाए शिफ्ट -आयुक्त

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:16:03 AM

 धनबाद(DHANBAD)  | झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार के प्रबंध परिषद की 32 वीं बैठक शनिवार को प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर  कमल जॉन लकड़ा की अध्यक्षता में धनबाद में हुई.  आयुक्त ने कहा कि जो लोग सबसे खतरनाक क्षेत्रों में रह रहे हैं ,उनको प्राथमिकता के आधार पर बेलगड़िया शिफ्ट करे.  प्रभावितों को शिफ्ट करने के लिए बेलगड़िया में 6352 आवास बनकर तैयार है.  भूमिगत आग को ध्यान में रखकर प्रभावितों की शिफ्टिंग प्रक्रिया को और तेज करने की जरुरत है. उन्होंने आरएसपी कॉलेज, माडा जलमीनार  को शिफ्ट करने को लेकर उसकी प्रगति की जानकारी ली एव  
सरकारी संस्थानों को शिफ्ट करने के लिए बने सूची 
 प्रभावित क्षेत्रों से सरकारी संस्थानों को शिफ्ट करने के लिए उसकी सूची तैयार करने को कहा. प्रमंडलीय आयुक्त ने निर्देश दिया कि   प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सूची बीसीसीएल तैयार करे, उन प्रभावितों के नाम जेआरडीए बीसीसीएल को एलॉटमेंट लेटर देगा, बीसीसीएल एलॉटमेंट लेटर के आधार पर प्रभावितों को बेलगड़िया शिफ्ट करे. बैठक में लीगल टाइटल होल्डर (एलटीएच) के दस्तावेज को सत्यापित करने, झरिया मास्टर प्लान के अनुसार बनने वाले अस्पताल, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य सरकारी संस्थानों के लिए राज्य सरकार से अनुमति प्राप्त करने का निर्णय लिया हुआ. 
बेलगड़िया की परेशानिया जल्द की जाए दूर 
बेलगड़िया में तैयार आवासों की सुरक्षा, प्रस्तावित पावर सबस्टेशन, 50 बेड के अस्पताल, प्राथमिक विद्यालय, उच्च विद्यालय, फेस 5 में निर्माणाधीन आवासों में से शेष बचे ब्लॉक्स के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने, फेज एक में जलापूर्ति सहित अन्य विषयों पर विचार  किया गया. बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर  कमल जॉन लकड़ा, उपायुक्त  संदीप सिंह, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) सह प्रभारी अपर समाहर्ता डॉ कुमार ताराचंद, डीडीसी  दशरथ चंद्र दास, भू अर्जन पदाधिकारी  सतीश चंद्रा, अनुमंडल पदाधिकारी  प्रेम कुमार तिवारी, बीसीसीएल के निदेशक तकनीकी  चंचल गोस्वामी, जेआरडीए प्रभारी  अमर प्रसाद, सीएमपीडीआईएल के क्षेत्रीय निदेशक राजीव कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक झरिया मास्टर प्लान, बीसीसीएल के महाप्रबंधक पर्यावरण, महाप्रबंधक सिविल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. 

रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.