✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नक्सलियों का आतंक, एक साथ दिया दो घटनाओं को अंजाम..!

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:52:16 PM

गिरिडीह (GIRIDIH) - प्रतिरोध के तीसरे दिन रविवार को गिरिडीह में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने जमकर तांडव किया. शनिवार की देर रात एक तरफ माओवादियों के एक दस्ते ने पहले मुफ्फसिल थाना इलाके के सदर प्रखंड के सिंदवारिय पंचायत के बरकार नदी पर बने पुल के हिस्से को उड़ाया.  तो दूसरी तरफ जिला मुख्यालय से महज सात किलोमीटर दूर मुफ्फसिल थाना इलाके के बाबा दुखिया महादेव धाम में 25 करोड़ के लागत से बने ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना पर पर भी धावा बोला. घटना की पुष्टि इलाके के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप उपाध्याय और ठेकेदार उपेंद्र शर्मा ने भी किया.

कर्मियों के साथ मारपीट

जानकारी के अनुसार देर रात 12 बजे करीब 20 की संख्या में आए हथियारबंद माओवादियों ने दुखहरन नाथ धाम में पेजलापूर्ति योजना के पानी टंकी के पास लगे 200 केवीए का ट्रांसफर को जहां आईईडी लगाकर उड़ा दिया. वहीं आईईडी लगाकर केबुल भी उड़ा दिया. हालाकि यहां माओवादियों ने कोई पर्चा तो नहीं छोड़ा. लेकिन योजनस्थल पर मौजूद कर्मी अमन कुमार और बसंत तांती की माने तो माओवादियों ने निजी सिक्योरिटी गार्ड समेत तीनों कर्मियों के साथ मारपीट करने के साथ ही तीनों के मोबाइल भी लूट लिए. लिहाजा, माना यही जा रहा है की घटना को नक्सलियों ने ही अंजाम दिया है. वहीं रविवार की सुबह घटना की जानकारी मुफ्फसिल थाना पुलिस के साथ औद्योगिक क्षेत्र के महतोडिह पुलिस पिकेट को मिला.

पेयजलापूर्ति ठप

ठेकेदार उपेंद्र शर्मा की माने तो घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र के गादी श्री रामपुर, उदनाबाद, मंझलाडीह समेत कई गावों का पेयजलापूर्ति ठप हो गया. इसे पहले भी इस इलाके में नक्सलियों ने कई बार घटना को अंजाम दे चुके है.

रिपोट : दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.