✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पेट्रोल सब्सिडी योजना : उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा बैठक

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:15:26 AM

दुमका (DUMKA) : उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 22 जनवरी को विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों से पेट्रोल सब्सिडी योजना, ई श्रम सहित कई योजनाओं के बारे में जानकारी ली. उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुमका से  पेट्रोल सब्सिडी महत्वकांक्षी योजना का शुभारंभ किया जायेगा. इस योजना का लाभ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) और झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्डधारियों को दिया जाना है.  सभी पात्र लोगों को इस योजना का लाभ मिले, इसके राशन डीलर की मदद लेते हुए कार्य करें.  

सभी लाभुकों का रजिस्ट्रेशन नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या अन्य सुविधाजनक केंद्र पर कराया जा रहा है. रजिस्ट्रेशन के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी जिसके बाद सब्सिडी की राशि लाभुक को मिल सकेगी.  इसमें राज्य के खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 एवं झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित लाभुक परिवारों, जिनके पास राज्य में निबंधित दो पहिया वाहन है, उसे पेट्रोल सब्सिडी के रूप में रूपये 250/- (दो सौ पचास रूपये मात्र) प्रतिमाह एकमुश्त DBT के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी.  इस योजना को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी को उपायुक्त द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया तथा कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं करें.

उपायुक्त ने कहा कि पेट्रोल सब्सिडी योजना गरीबों की योजना है. इसका क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो इसे सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड के एमओ पूरी तत्परता से कार्य करते हुए अधिक से अधिक दो पहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन पेट्रोल सब्सिडी योजना का लाभ प्रदान करने हेतु करें. साथ ही योजना के बारे में लोगों को जानकारी देने का कार्य करें.

इसी क्रम में उपायुक्त ने आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में उन्होंने योजना वार लंबित आवेदनों के अविलंब निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी को कई निर्देश दिए. जिसमें आवास योजना, पेयजल, पेंशन, ई-श्रम इत्यादि के आवेदन शामिल है.

रिपोर्ट : पंचम झा ,दुमका    

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.