✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो : 50 करोड़ की लागत के पुल-पुलिया व सड़कों का हुआ शिलान्यास

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:09:33 AM

बोकारो (BOKARO) : जिले के गोमिया प्रखंड के अति उग्रवाद प्रभावित चतरोचट्टी थानाक्षेत्र के बेंदी, मुरपा आदि जगहों पर लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पुल-पुलिया और सड़क का शिलान्यास शनिवार को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने किया. इस अवसर पर विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र में चाहे पेयजल की समस्या हो, या शिक्षा, चिकित्सा अथवा सड़क की समस्या हो, सभी जगह प्राथमिकताओं के आधार पर कार्य किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्द गोमिया विधानसभा पूरे राज्य में एक विकासशील विधानसभा क्षेत्र के रूप में जाना जाएगा.

 

 

वहीं सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि गोमिया में बहुत सी ऐसी मूलभूत समस्याएं हैं, जिसको दूर करने के लिए केंद्र सरकार अथवा राज्य सरकार से, जहां से भी जरूरत हो, वहां से समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि गोमिया की बहुत सी समस्याओं को सदन में रखा गया है. इसे जल्द ही दूर करने का आश्वासन केंद्र सरकार ने दिया है.

रिपोर्ट : संजय कुमार, गोमिया (बोकारो)  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.