लोहरदगा (LOHARDAGA) : जिला पुलिस ने अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के आठ शातिरों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से और इनकी निशानदेही पर 21 बाइक बरामद की गई है.
लोहरदगा पुलिस की यह बड़ी उपलब्धि है. सभी बाइक चोरी की है और अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई है. गिरफ्तार अपराधी लोहरदगा जिले के ही हैं. इन्होंने लोहरदगा और गुमला जिले में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है. लोहरदगा एसडीपीओ बीएन सिंह के नेतृत्व में छापामारी कर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी की बाइक जब्त की है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
.jpg)