✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कतरास - गौशाला पुल  का नया अंडरपास : जवानी से मांग कर रहे थे, अब बुढ़ापे में काम होते देख पाएंगे  

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:08:21 AM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद -गोमो ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन पर निचितपुर -तेतुलमारी के बीच कतरास के गौशाला पुल के नए अंडरपास के लिए रेलवे तीन दिन में 9 घंटे का ब्लॉक लेगी. 30 जनवरी,10 और 22 फरवरी को यह कार्य होंगे. इस कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया है, कुछ को रिशेड्यूल किया है तथा कुछ के मार्ग बदले गए हैं. बता दें कि लोगों की यह बहुत ही पुरानी  मांग है. वन वे होने के कारण घंटो गाड़ियां जाम में फंसी रहती हैं. अंडर पास की मांग करने वाले कई लोग तो गुजर गए तो बहुत से लोग बुढ़ापे की दहलीज तक पहुंच गए हैं. फ़िलहाल टीचर पूजा रत्नाकर की अगुवाई में इसके लिए एक अभियान भी चल रहा था, मैं हूँ धनबाद. ट्वीट कर ट्रेंड भी कराया जा रहा था.

30.01.2022के लिए बदलाव

रद्द गाड़ियां-  03545/03546 आसनसोल-गया-आसनसोल मेमू, 03553/03554आसनसोल - वाराणसी-आसनसोल मेमू,03503/03504 बर्दवान-हटिया-बर्दवान मेमू

नियंत्रित गाड़ियां--13151कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस  यात्रा प्रारंभ 30.01.22को 40 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी :

मार्ग परिवर्तन--12381 पूर्वा एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 30.01.22को आसनसोल -धनबाद-गया-डीडीयू के बदले आसनसोल-झाझा-पटना-डीडीयू होकर चलेगी,13152 जम्मूतवी- कोलकाता एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 28.01.22को डीडीयू-गया- धनबाद- आसनसोल -गया - आसनसोल के बदले डीडीयू - पटना-झाझा- आसनसोल होकर चलेगी,12354 लालकुआं- हावड़ा एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 29.01.22 को डीडीयू-गया-धनबाद- आसनसोल के बदले डीडीयू - पटना-झाझा-आसनसोल होकर चलेगी. 

10.02.22के लिए परिवर्तन

रद्द ट्रेनें-03545/03546आसनसोल - गया-आसनसोल मेमू,03553/03554आसनसोल - वाराणसी-आसनसोल मेमू,03503/03504 बर्दवान- हटिया-बर्दवान मेमू,

 नियंत्रित होकर चलने वाली गाड़ियां-13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस पूर्व रेलवे में 40 मिनट ,13167 कोलकाता- आगराकैंट एक्सप्रेस 10.02.22 को कोलकाता से अपने निर्धारित समय से 90 मिनट  के बाद चलेगी,मार्ग परिवर्तन--12381 पूर्वा एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 10.02.22को आसनसोल-धनबाद-गया-डीडीयू के बदले आसनसोल-झाझा- पटना-डीडीयू होकर चलेगी,13152 जम्मूतवी- कोलकाता एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 08.02.22को डीडीयू-गया - धनबाद-आसनसोल के बदले डीडीयू-पटना-झाझा- आसनसोल होकर चलेगी,12330 आनंदविहार- सियालदह पश्चिम बंगाल सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 09.02.22को डीडीयू-गया- धनबाद-आसनसोल के बदले डीडीयू-पटना-झाझा-आसनसोल होकर चलेगी. 

22.02.22के लिए परिवर्तन

रद्द ट्रेन-03545/03546 आसनसोल-गया-आसनसोल मेमू,03553/03554 आसनसोल-वाराणसी -आसनसोल मेमू, 03503/03504 बर्दवान- हटिया-बर्दवान मेमू

नियंत्रित होकर चलने वाली ट्रेनें- 13151 सियालदह-जम्मू तवी एक्सप्रेस पूर्व रेलवे में 40 मिनट, 12329 सियालदह-आनंद विहार पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पूर्व रेलवे में 30 मिनटमार्ग परिवर्तन-- 12382 पूर्वा एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 21.02.2022 को डीडीयू-गया-धनबाद- आसनसोल के बदले डीडीयू- पटना-झाझा-आसनसोल होकर चलेगी, 13152 जम्मूतवी- कोलकाता एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 20.02.22 को डीडीयू-गया-धनबाद-आसनसोल के बदले डीडीयू-पटना-झाझा- आसनसोल होकर चलेगी, 12260 बीकानेर- सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभिक की तिथि 20.02.22 को डीडीयू-गया-धनबाद- आसनसोल के बदले डीडीयू -पटना-झाझा-आसनसोल होकर चलेगी. 

 रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.