✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अजीब बिडंबना : देश भर में मिले मेडल को बेचकर रोटी का जुगाड़ करेंगे बाघमारा के अजय 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:09:00 AM

धनबाद (DHANBAD) : राष्ट्रीय स्तर पर एक दर्जन से ज्यादा पदक जीतने वाले धनबाद के बाघमारा में रहने वाले अजय पासवान अब मेडलों  को बेचकर घर का खर्च चलाएंगे, उनका दावा है कि उन्होंने दुमका से दो गोल्ड मेडल ,जमशेदपुर से एक गोल्ड मेडल ,पटना से एक सिल्वर मेडल ,शिमला से एक सिल्वर मेडल, गुजरात से एक सिल्वर मेडल सहित देश के अन्य राज्यों से गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीते हैं.  लेकिन आज उनकी हालत ऐसी है कि वह परिवार के संग दाने-दाने को मोहताज हैं.

घर -परिवार के लोग भूखे हैं तो मेडल रखकर क्या करेंगे

उनका कहना है कि जब  घर -परिवार के लोग भूखे सो रहे हैं तो इन मेडल  को रखकर हम क्या करेंगे.  अजय और उनकी बहन ने शुक्रवार को धनबाद के डीसी कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त से भेंट की.  डीसी संदीप सिंह ने उन्हें जिला खेल पदाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखने को कहा.  अजय की बहन ने बताया कि पिछले एक  साल से हर जगह मदद की गुहार कर रहे हैं लेकिन कोई देखने वाला नहीं है. अजय ने कहा कि अब वह फुटपाथ पर बैठकर अपना मेडल बेचेंगे ,उस पैसे से वह कुछ दिनों तक अपने घर में राशन की जुगाड़ कर  सकते हैं.  उनका कहना है कि लोकल विधायक से लेकर झारखंड के खेल मंत्री तक वह अपनी बात पहुंचा चुके हैं लेकिन उन्हें कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही है.  ऐसे में मेडलों  को बेचने के सिवा उनके पास कोई विकल्प नहीं है. 

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह,ब्यूरो हेड ,धनबाद 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.