✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ट्रेनों की सफाई करानी हो या एसी की कूलिंग कम/ज्यादा, रेलवे मदद एप हैे मुस्तैद

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 9:04:53 AM

झुमरी तिलैया(JHUMRI TILAIYA) -  रेल से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए अब रेलवे मदद एप का उपयोग करना होगा.  रेलवे में ट्रेनों की सफाई, एसी की कूलिंग ज्यादा या कम होने, बिजली से जुड़ी समस्या वगैरह के लिए एकीकृत सुविधा रेलवे मदद एप के जरिए बहाल कर दी गई है. यात्रियों को चलती ट्रेनों में किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कराने के लिए अब सिर्फ रेलवे मदद ऐप की सुविधा मिलेगी. कोच मित्र ग्रिवांस रिड्रेसल को अब स्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है.

कर्मचारियों के व्यवहार की भी शिकायत कर सकेंगे यात्री

रेलवे मदद ऐप के जरिए सफर के दौरान पानी, बिजली, साफ सफाई की शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं. इसके साथ ही किसी भी तरह की अन्य शिकायत भी इस ऐप के जरिए कर सकते हैं. अगर रेलवे के किसी कर्मचारी के व्यवहार या उसके काम से जुड़ी शिकायत करना चाहते हैं तो यह विकल्प भी रेल मदद ऐप पर उपलब्ध है. सुविधाएं मांगने या शिकायत करने के लिए जनरल डिटेल्स, घटना की तारीख, घटना स्थल, पर्सनल डिटेल, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी सूचनाएं देनी होंगी.

 

रिपोर्ट: अमित कुमार, झुमरी तिलैया (कोडरमा)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.