✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रेम प्रसंग में विवाद के कारण हुआ था प्रिंस सिंह पर जानलेवा हमला, आरोपी धराए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:03:55 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - बागबेड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने देर रात हारहरगुट्टू कृष्णापुरी में प्रिंस सिंह नाम के युवक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी अमन पाठक और उसके सहयोगियों को हथियार के साथ 24 घंटे के अंदर धर दबोचा.

सहयोगियों ने चलाई गोली

गुरुवार की रात बागबेड़ा थाना के कृष्णापुरी में प्रिंस कुमार सिंह बजाज फाइनेंस से संबंधित हिसाब किताब अपने घर पर बैठकर कर रहा था. तभी अचानक अमन पाठक अपने दो अन्य सहयोगियों मनोज कुमार लिकलिक और मनीष यादव के साथ बाइक से प्रिंस के घर पहुंचा और घर में घुसकर प्रिंस को जान से मारने की नियत से उस पर गोली चला दी.  इस घटना में प्रिंस के गले से गोली छूकर निकल गई जिसमें वह बाल-बाल बच गया. वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर बागबेड़ा निवासी अमन पाठक, उलीडीह निवासी मनोज कुमार लिकलिक और मनीष यादव को धर दबोचा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और हथियार को भी बरामद कर लिया.

प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद

 घटना की जानकारी देते हुए बागबेड़ा थाना प्रभारी एमके झा ने बताया कि पूर्व में प्रिंस कुमार सिंह और अमन पाठक एक साथ फाइनेंस कंपनी में काम करते थे जहां फाइनेंस कंपनी द्वारा अमन पाठक को निकाल दिया गया. जहां अमन काम से निकाले जाने की वजह अपने सहयोगी प्रिंस को मान रहा था. तभी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर भी विवाद हो गया. अमन इन दोनों विवादों के कारण प्रिंस की हत्या करना चाह रहा था. जहां उसने अपने सहयोगियों के साथ प्रिंस की हत्या का प्लान बनाया और उसके घर पर घुसकर जान से मारने की नियत से उस पर गोली चला दी.  फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया, आपको बता दें अमन पाठक के दोनों सहयोगियों का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.