✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

उप विकास आयुक्त ने हापामुनी में किया निरीक्षण, योजनाओं में पारदर्शिता लाने का दिया निर्देश

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:04:16 AM

गुमला (GUMLA) - गुमला के उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शुक्रवार को घाघरा प्रखंड के चूंदरी पंचायत का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने सर्वप्रथम हापामुनी स्थित महामाया मां के मंदिर पर पूजा अर्चना की. उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी को पूजा अर्चना मंदिर के पुजारी सुरेश मणि पाठक व राजेश मणि पाठक ने कराया. वहीं मंदिर परिसर में 15 वे वित्त आयोग और 14 वे वित्त आयोग से बनायी गई योजनाओं का निरीक्षण किया.

अपने आवास में खुद करें निवास

हापामुनी गांव में ही पेवर ब्लॉक ईट का सड़क निर्माण योजना, संतोष उरांव की आम की बागवानी व एक सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने कहा कि हापामुनी स्थित महामाया मंदिर काफी प्राचीन मंदिर है. इसका पुराना इतिहास है. इस जगह को हम लोग धार्मिक और प्राकृतिक, दोनों तरह के पर्यटन के रूप से विकसित करेंगे.  उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से बने मकानों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने लाभुकों से कहा कि आवास बेहतर तरीके से बनाएं और उसका उपयोग रहने के लिए करें, ना की मवेशी बांधने के लिए. कुछ लोग मवेशी बांधकर आवास का उपयोग करते नजर आए हैं. ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई भी की जाएगी.

पंचायत के मुखिया को दिया निर्देश

पंचायत रोजगार सेवक सुखनाथ राम को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में मनरेगा से मजदूरी भुगतान का कार्य समय पर कराएं. उन्होंने पंचायत के मुखिया आदित्य भगत और बीडीओ विष्णुदेव कच्छप को भी निर्देश दिया कि सभी योजना स्थल पर बोर्ड लगाएं जिस पर प्राक्कलित राशि भी अंकित कराएं. वहीं  सामुदायिक भवन की जर्जर स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग के पैसे से इसे मरम्मत करके गांव के लोगों को हैंडओवर करें, ताकि गांव के लोग इसका सार्वजनिक कार्यों में उपयोग कर सकें.  इस मौके पर मुख्य रूप से बीडीओ बिष्णुदेव कच्छप, मुखिया आदित्य भगत, सहायक अभियंता सतेंद्र उराव, कनीय अभियंता राहुल कुमार प्रधानमंत्री आवास कॉर्डिनेटर अशोक कुमार, रोजगार सेवक सुखनाथ राम सहित कई लोग मौजूद थे.

रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.