✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रात भर सोते नहीं धनबाद के टुंडी के लोग, हर आवाज पर चौंक कर उठते हैं ग्रामीण

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:03:39 AM

धनबाद (DHANBAD) - टुंडी के लोग इन दिनों रात में चैन से सो भी नहीं पाते. रजाई-कंबल के भीतर भी लेटे रहते तो कान खड़े रहते. जैसे ही गाड़ी चलने की गड़गड़ाहट, कोई खटखट या कुत्तों के भौंकने की आवाज होती, वे दौड़ कर घर से बाहर खड़े होते. दरअसल मवेशी चोर ने गांव वालों की नींद हराम कर रखी है. चोरी भी काफी ठिठाई से की जा रही है. चोर पिकअप वैन का भी उपयोग कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला गुरुवार की देर रात टुंडी के रतनपुर पंचायत के सिंदुआरीटांड़ में घटी, जब चोरों ने निवर्तमान उप मुखिया बालेश्वर सोरेन का एक जोड़ी बैल चुराकर पिकअप वैन में लादकर ले भागे. इस दौरान कुत्तों के भौंकने की आवाज पर जब ग्रामीण जागे और पीछा किया तब तक काफी देर हो चुकी थी.

जामताड़ा तक पीछा हुआ लेकिन नहीं मिले चोर

ग्रामीणों ने चोरों का जामताड़ा जिला के चैनपुर तक पीछा किया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. जब वे लोग लौट रहे थे तो लाहरबाड़ी पुल के उस पार चोरों द्वारा चोरी कर एक साथ 10 भैसों को रखा गया था. पीछा करने के डर से चोर उसे नहीं ले जा सके थे. बाद में जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन सभी जानवरों को लाहरबाड़ी में लाकर रखा. झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कु ने बताया कि घटना की सूचना टुंडी पुलिस को दे दी गई है. घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग जानवरों की पहचान कर रहे हैं. बता दें कि धनबाद में पशु तस्करी चरम पर है. एक मजबूत गिरोह काम कर रहा है. बिहार ,उत्तरप्रदेश सहित झारखण्ड के अन्य ज़िलों से पशुओं को धनबाद के रास्ते मैथन में बंगाल बॉर्डर पार कराया जाता है. इसमें पुलिस से लेकर अन्य सुरक्षा में लगे लोगों की मिलीभगत होती है.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.