धनबाद (DHANBAD) : पूर्व मध्य रेलवे, भारत स्काउट एवं गाइड, जिला संघ के सदस्यों ने गुरुवार को भाजपा नेता सुनील कुमार पांडेय के नेतृत्व में सांसद पशुपति नाथ सिंह से मुलाकात की. सदस्यों ने उनसे पिछले दो सालो से बंद पड़े स्काउट- गाइड के कोटे अंतर्गत होने वाली रेलवे भर्ती प्रक्रिया को पुनः चालू किए जाने की मांग की.
पूर्व मध्य रेलवे, भारत स्काउट एवं गाइड, जिला संघ के सदस्यों ने कहा कि स्काउट और गाइड के लोग हमेशा सामाजिक कार्य में बढ़ कर हिस्सा लेते हैं. कहा कि ब्लड डोनेशन, स्वच्छ भारत- सुंदर भारत अभियान, रेलवे स्टेशन की साफ -सफाई अभियान से लोगों को जागरूक करना, रेलवे के हरेक कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिक निभाना, कोविड के दौरान भी धनबाद रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले स्पेशल ट्रेनों में भोजन, पानी देना जैसे काम लगातार किए गए. रेलवे कॉलोनी में घर-घर जाकर दवा बांटने जैसे अनेक कार्य स्काउट सदस्य करते हैं. उनकी बातों को सुनकर , सांसद तत्काल अपने स्तर से रेल मंत्री को पत्र लिखा और इस मुद्दे को वह संसद में भी उठाने का भरोसा दिया.
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड ,धनबाद
