✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मतदाता दिवस : ऑनलाइन होंगे कई कॉम्पीटिशन, सोशल मीडिया पर ऐसे शेयर कीजिएगा वीडियो

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:49:11 PM

रांची (RANCHI) : राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारी को लेकर 20 जनवरी 2022 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त छवि रंजन ने बैठक की. वर्चुअल बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ, एईआरओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाईन माध्यम से होगा. उन्होंने सभी विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित थीम "Making Elections Inclusive, Accessible and Participative" के अनुरूप वाद-विवाद, परिचर्चा, विभिन्न तरह की प्रतियोगिता जैसे पेंटिंग, गान, चित्रांकन, निबंध आदि का आयोजन कराने का निर्देश दिया.

मतदाताओं द्वारा ली जानेवाली शपथ भी ऑनलाइन कराई जाएगी 

मतदाता दिवस पर सभी कार्यालय में कार्यालय प्रधान द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया. मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ भी ऑनलाइन ही होगी. साथ ही, मतदाता शपथ का ऑनलाइन वाचन कराते हुए इसके फोटोग्राफ, वीडियो सोशल मीडिया पर #NVD2022 का उपयोग करते हुए अपलोड किया जा सकता है.

बैठक में उपायुक्त ने सभी सात ईआरओ को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता  हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रामवृक्ष महतो ने बताया कि यूट्यूब लिंक द्वारा मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम आमजन देख सकेंगे. 

उपायुक्त रांची की युवाओं से अपील

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उपायुक्त ने जिला वासियों खासकर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि मतदाता पहचान पत्र सिर्फ एड्रेस प्रूव और आई कार्ड नहीं है. आपको संविधान के तहत वोट करने का अधिकार मिलता है. 18 या 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग लोकतंत्र का अभिन्न अंग हैं. अगर आप जागरुक रहेंगे तो लोकतंत्र में अपनी सहभागिता निभा सकते हैं.


रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.