✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे बाबा परिहस्त गिरोह के गुर्गे, हथियारों के साथ 12 धराए

BY -
RITURAJ SINHA
RITURAJ SINHA
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:30:51 PM

देवघर (DEOGHAR) : जेल में बंद कुख्यात बाबा परिहस्त के 12 गुर्गे को अपराध की योजना बनाते भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी की गिरफ्तारी प्रसिद्ध शिवगंगा सरोवर के समीप स्थित जय मंगला आश्रम से हुई है. मुख्यतः इनका काम जमीन पर कब्जा दिलाना, रंगदारी, भयादोहन से अर्थोपार्जन करना है. गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जिला के एसपी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार 12 में से 9 अपराधियों का जिला के विभिन्न थाना में कई मामले दर्ज हैं. इनमें से कई तो हत्या और रंगदारी के मामले में जेल भी जा चुके हैं.

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कुछ अपराधी  शिवगंगा के समीप स्थित एक आश्रम में ठहरे हुए हैं. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में नगर सहित कई थानों की एक टीम बनाकर छापेमारी की गई, जहां से इन सभी 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इनके पास से 9 एमएम का ऑटोमेटिक पिस्टल मैगज़ीन सहित 2, 7.65 एमएम का मैगजीन सहित 5 ऑटोमेटिक पिस्टल, 2 देसी राइफल,1 रिवॉल्वर,1 देसी कट्टा, विभिन्न गन की 42 जिंदा कारतूस, एक्स्ट्रा 7 मैगज़ीन,17 खोखा,1 चाकू, 4 मोटरसाइकिल,13 मोबाइल, जमीन संबंधित संचिका और 43 हज़ार नगद बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधकर्मियों से और भी जानकारी ले रही है. भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ सभी अपराधियों की गिरफ्तारी चर्चा का विषय बना हुआ है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.