✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हर हाल में 25 जनवरी तक शतप्रतिशत टीकाकरण करना सुनिश्चित करें : उपायुक्त

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 9:30:05 PM

पलामू (PALAMU) : जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने एवं पेट्रोल सब्सिडी योजना को लेकर उपायुक्त शशि रंजन ने गुरुवार को एनआइसी के सभागार में वर्चुअल माध्यम से बैठक की. बैठक में उन्होंने सभी एसडीओ,बीडीओ, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को आगामी 25 जनवरी तक टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर निर्देशित किया है. उन्होंने सभी वैक्सीनेशन टीम निर्देश दिया है कि अपने निर्धारित स्थान पर ससमय पहुंचे. उन्होंने कंट्रोल रूम को पल-पल की अपडेट लेने के लिए निर्देश दिया है. उन्होंने सभी प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को उनके अधीनस्थ सभी कर्मियों को टीकाकरण कार्य में लगाने की बात कही. उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को 15 + आयु वर्ग के बच्चों का सूची बनाते हुए उनका टीकाकरण करवाने पर बल दिया. इसी तरह उन्होंने सभी प्रखंडों के लिए नामित वरीय पदाधिकारियों को लगातार उनके संबंधित क्षेत्र में भ्रमण करने एवं आवश्यकता पड़ने पर अलग से वैक्सीनेशन टीम नियुक्त करने की बात कही.

 पेट्रोल सब्सिडी योजना हेतु कैम्प लगाकर आवेदन लेना सुनिश्चित करें : उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि जिले में आगामी 26 नवंबर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभुकों को 25 रुपए प्रति लीटर सब्सिडी दिया जाना है. ऐसे में जिले के सभी पंचायतों में कैम्प लगाकर आवेदन प्राप्त करें. उन्होंने डीएसओ को सभी समुचित व्यवस्था करने को लेकर निर्देशित किया.

 21 से 25 जनवरी तक प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से भी लिया जायेगा आवेदन

सभी पंचायतों में प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से भी लोग पेट्रोल सब्सिडी के लिए मुफ्त में आवेदन कर सकेंगे. 21 से 25 जनवरी तक सभी पंचायतों में विशेष कैंप लगाया जाएगा. इस कैम्प में संबंधित एमओ और पीडीएस डीलर को उपस्थित रहेंगे. उपायुक्त ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. बैठक में उपायुक्त के अलावा सहायक समाहर्ता आशीष अग्रवाल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद,समेत अन्य झार नेट से जुड़े थे. वहीं सभी सडीओ, बीडीओ, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी,व अन्य ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे.

रिपोर्ट :समीर हुसैन ,रांची

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.