☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

निरसा में 500 टन अवैध कोयला बरामद, कारोबारियों में हड़कंप

निरसा में 500 टन अवैध कोयला बरामद, कारोबारियों में हड़कंप

धनबाद (DHANBAD) :  निरसा क्षेत्र में कोयले के अवैध भंडारण की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी गुरुवार को गलफ़रबाड़ी स्थित मां जगदंबा इंडस्ट्री पहुंचे तो अवैध भंडारण को देख भौचक रह गए. मां जगदंबा इंडस्ट्री में छापेमारी में लगभग 500 टन अवैध कोयला बरामद किया गया है. छापेमारी से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.  

भट्ठा में रखे अवैध कोयला स्टाक की मापी के लिए ईसीएल से सम्पर्क किया जा रहा है. छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे धनबाद एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी ने बताया कि अवैध कारोबार करने वालों को प्रशासन छोड़ेगा नहीं. उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार से राजस्व को काफी नुकसान हो रहा है. अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया  कि मां जगदंबा इंडस्ट्री में भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया गया है. कोयला जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी में धनबाद एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी के साथ माइनिंग विभाग के पदाधिकारी और एग्यारकुंड प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्माकर भी मौजूद थे.

रिपोर्ट : विनोद सिंह ,( निरसा ,धनबाद)

Published at:20 Jan 2022 01:13 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.