✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोरोना से मौत पर मिल रहा मुआवजा, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी की अपील, जल्द करें आवेदन  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:43:07 PM

लोहरदगा (LOHARDGA) - लोहरदगा जिला में मुआवजे के तौर पर अब तक 19 लाख रुपए की राशि कोरोना से मृत लोगों के परिजनों को दी जा चुकी है. बाकी आए आवेदन के आलोक में राशि उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. साथ ही लोगों से अपील भी की गई है कि छूटे हुए परिवार के सदस्य भी यथाशीघ्र आवेदन कर सरकार की राशि प्राप्त कर सकते हैं. गौतलब है कि आवेदन करने वाले लोगों को सरकार के निर्देशानुसार ₹50 हजार मुआवजा के रूप में राशि दी जा रही है.

88 लोगों के कोरोना से मौत की सूचना

 जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने कहा जिन लोगों ने अब तक आवेदन नहीं दिया है, वे यथाशीघ्र इस दिशा में आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि आवेदन अब भी लिया जा रहा है. लोहरदगा जिला प्रशासन के पास 88 लोगों के कोविड से मृत होने की सूचनाएं प्राप्त है. ऐसे में जिन लोगों के पास कोविड-19 से मौत होने के  प्रमाण पत्र उपलब्ध हैं. वे यथाशीघ्र अपने अंचल कार्यालय में जाकर या सीधे आपदा प्रबंधन के कार्यकाल में आवेदन कर सकते हैं, और इसकी प्रक्रिया जारी है. 

रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.