☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कौन कर रहा है दिन के उजाले में कोयले की चोरी, बेरमो कोयलांचल क्षेत्र का मामला

कौन कर रहा है दिन के उजाले में कोयले की चोरी, बेरमो कोयलांचल क्षेत्र का मामला

बेरमो(BERMO)- इन दिनों बेरमो में दिन के उजाले में अवैध कोयला चोरी बहुत ही बड़े पैमाने पर हो रहा है या तो यूं कहें सरकारी संपत्ति की चीरहरण हो रहा है. बेरमो के फुसरो बोकारो मुख्य मार्ग पर स्थित पिछड़ी बूट नाडी में एक कोक प्लांट है. इसके मालिक पान बाबू केवट हैं जो कि चलकरी गांव का रहने वाले हैं. उस प्लांट से 5050 ट्रक पर अवैध कोयला लादकर प्रत्येक दिन अनेकों जगह भेजा जाता है.

अंधेर नगरी चौपट राजा

प्लांट में कोयला साइकिल वाले, मोटरसाइकिल वाले, हाईवा वाले एवं ट्रैक्टर से भी कोयला चोरी कर लाते हैं और समाज के सफेदपोश लोगों के द्वारा कौड़ी के भाव खरीदे जाते हैं. देश के बड़े-बड़े मंडियों में कोयला सोने के भाव से बेचे जाते हैं. लेकिन साइकिल वाले मोटरसाइकिल वाले गरीबों का चेहरा दिखा कर उनके आड़ में यह दौलतमंद लोग अपनी संपत्ति को दिन दुगना और रात चौगुना बढ़ा रहे हैं. ऐसा लगता है जैसे सरकारी संपत्ति की लूट मची हुई है. आश्चर्य की बात है ना तो प्रशासन ना तो सरकार और ना ही सरकार के रहनुमा सुन रहे हैं ना देख रहे हैं ना बोल रहे हैं. लगभग सारे मीडिया कर्मी के लोगों को क्षेत्र में सब कुछ दिखता है. पता नहीं यह अवैध धंधा क्यों नहीं दिखता क्यों मूकदर्शक बने हुए हैं. ये सिर्फ एक जगह की बात नहीं है पूरे बेरमो में ऐसे अनेक जगहों से ऐसे अवैध धंधे बिना रोक-टोक के जारी हैं. ये 1 दिन की बात नहीं है प्रत्येक दिन सभी जगहों से 50 ट्रक की अवैध कोयला चोरी किया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी तरह बालू एवं पत्थर लोहा इस तरह के अवैध धंधे पूरे झारखंड प्रदेश में बिना रोक-टोक के चल रहे हैं. मानो जैसे अंधेर नगरी चौपट राजा टके सेर भाजी  टके सेर खाजा वाली कहावत चरितार्थ है. 

आश्चर्य की बात तो यह है सीसीएल में करोड़ों रुपए का प्रत्येक माह सी आई एस एफ का भुगतान किया जाता है सीआईएसएफ सीसीएल में इसलिए लाया गया था ताकि कोयले लोहे का चोरी को पूर्ण रूप से बंद किया जा सके लेकिन सी आई एस एफ भी सफेद हाथी बनकर रह गया है.

रिपोर्ट: प्रकाश चुन्नू सिंह, बेरमो

 

Published at:20 Jan 2022 11:03 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.