☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धोखे से फोन पर बुला कर नाबालिग के साथ किया गैंग रेप, पांच आरोपी धराए

धोखे से फोन पर बुला कर नाबालिग के साथ किया गैंग रेप, पांच आरोपी धराए

गुमला(GUMLA)-  जिला में डुमरी थाना क्षेत्र में गांव के ही युवकों के द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है. 16 वर्षीय पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा है. गुमला में छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है.

जाने पूरा मामला

गुमला में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर पीड़िता ने बताया कि सोमवार को वह अपनी एक सहेली और एक रिश्तेदार के साथ लातेहार जिला स्थित सुगा बांध घूमने गयी थी. रिश्तेदार युवक ने घूमने के बाद शाम को छात्रा को उसके ताऊ के घर पहुंचाकर वापस अपने घर चंदावल लौट गया था. फिर कुछ देर के बाद छात्रा के मोबाइल पर एक नए नंबर से फोन आया. जिसमें छात्रा को घर पहुंचाने वाले युवक के माध्यम से फोन कर कहा गया कि मेरी मोटरसाइकिल खराब हो गयी है, तुम यहां पर आओ. इस पर छात्रा जंगल के किनारे अपने रिश्तेदार से मिलने गयी तो पता चला कि गांव के ही छह-सात युवक उसके रिश्तेदार को मारपीट कर फोन करवा कर छात्रा को बुलवाए हैं.

पीड़िता ने आगे बताया कि उसके वहां पहुंचने के बाद गांव के युवकों मिलकर उसके रिश्तेदार को मारपीट कर भगा दिया और छात्रा के साथ सभी युवकों ने दुष्कर्म किया. साथ ही इस बात को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी. आगे पीड़िता ने कहा कि वह डर से घर में किसी को नहीं बताई. फिर बाद में अपने साथी के माध्यम से बुधवार को सुबह डुमरी थाना को इसकी सूचना दिलवाई गयी. इस सूचना पर एसडीपीओ सिरिल मरांडी के नेतृत्व में डुमरी पुलिस मौके पर पहुंच पीड़िता का बयान लेकर छह आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर थाना ले आई है. इस संबंध में एसडीपीओ ने कहा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला है, जिसपर मामले की गहन जांच की जा रही है.  बता दें कि नाबालिग के माता-पिता दूसरे राज्य में काम करते हैं और वह डुमरी थाना स्थित गांव में रहकर पढ़ाई करती है. इन दिनों विद्यालय बंद होने के कारण अपने ताऊ के घर पर रहती है.
रिर्पोट : सुशील कुमार सिंह, गुमला 

Published at:19 Jan 2022 10:49 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.