✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अंतरराज्यीय बैंक लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, तीन कुख्यात सहित पांच अपराधी गिरफ्तार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:44:45 PM

देवघर(DEOGHAR)- पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंतरराज्यीय बैंक लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश किया है. एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 3 कुख्यात सहित 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. 

बड़ी घटना को अंजाम देने की बना रहे थे योजना
बता दें कि जिला के देवीपुर थाना अंतर्गत हुसैनाबाद से अपराध की योजना बनाते सभी को पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी बैंक लूट की योजना बना रहे थे. इनमें से कइयों के द्वारा  बिहार के अन्य जिलों में बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया जा चुका है. गिरफ्तार 5 में से 3 का आपराधिक इतिहास रहा है. पूरी जानकारी देते हुए देवघर के  सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि ये अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने इनके पास से 2 देसी कट्टा,1 पिस्तौल और 27 जिंदा कारतूस बरामद किया है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार शातिर अपराधियों से गहन पूछताछ कर जरूरी जानकारी ले रही है. 
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा,देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.