✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पडुवा पेयजलापूर्ति योजना : प्यासे ही रह गए संताल बहुल टोले, विरोध के स्वर हुए तेज

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:41:38 AM

देवघर (DEOGHAR) - सारठ विधानसभा के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए 2017 में पडुवा जलापूर्ति योजना स्वीकृत हुई थी. लाखों की लागत से बनी इस जलापूर्ति योजना से दर्जनों गांव में पाइप लाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जा रही है. लेकिन इससे संताल बहुल इलाकों के एक टोला में पानी नहीं मिलने से स्थानीय राजनीति चरम पर है. तत्कालीन कृषि मंत्री रंधीर सिंह के प्रयास से इस तरह की कई योजना सारठ विधानसभा क्षेत्र में लाई गई थी जिसमें से ये एक योजना है. अब रंधीर सिंह सिर्फ विधायक हैं. पडुवा पेयजलापूर्ति योजना से जितने भी गांव में शुद्ध पेयजल मुहैया हो रही है, वहां के ग्रामीण अपने विधायक का आभार व्यक्त करने से पीछे नहीं हट रहे. लेकिन संताल बहुल टोला में पानी नहीं मिलने से पूर्व स्पीकर के पुत्र ने पिछले दिनों रंधीर सिंह को संताल विरोधी बताया था. इसी को लेकर ग्रामीणों द्वारा संताल टोला में भी पानी मुहैया कराने की मांग स्थानीय विधायक रणधीर सिंह से की गई है.

नहीं करें राजनीति

विधायक ने जानकारी दी कि उक्त टोला में जाहेर स्थान होने के कारण पाइप लाइन नहीं बिछाया गया. विधायक ने अपने निधि से दूसरे स्थान पर जाहेर स्थान बनाने की अनुशंसा की है. सरकार के स्तर से स्वीकृति प्रदान होते ही पडुवा जलापूर्ति योजना से संताल टोला में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी. इस मुद्दे पर स्थानीय विधायक ने विरोधी को राजनीति नहीं करने की सख्त हिदायत दी है.

रिपोर्ट :  रितुराज सिन्हा, देवघर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.