✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:41:26 AM

पलामू(PALAMU)-बिहार से सटे झारखंड के हरिहरगंज नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के कई इलाके में लगातार उत्पाद विभाग द्वारा बड़े शराब ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. शराब अड्डे ध्वस्त भी किए जाते हैं मगर पुनः शराब माफिया अपना ठिकाना बदल कर ये कारोबार चलाते रहे हैं. बीते साल दर्जनों ठिकानों पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर कार्रवाई की है.

बिहार भेजे जाते हैं शराब

पूर्व में कई बार उत्पाद विभाग की छापेमारी के दौरान ये बात सामने आई कि देसी शराब बिहार भेजे जाते हैं और आसपास सीमावर्ती इलाके के होटलों में भी इसकी सप्लाई दी जाती है. लेकिन उत्पाद विभाग की टीम की सूचना पाकर पहले ही शराब कारोबारी भाग जाते हैं. बता दें कि उत्पाद विभाग की छापेमारी के बाद मौके से सिर्फ शराब बनाने के सामान और सैकड़ों क्विंटल जावा महुआ समेत देसी महुआ शराब बरामद किया गया. उत्पाद विभाग ने शराब कारोबारियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है. स्थानीय नौडीहा थाना पुलिस की मदद से उत्पाद विभाग ने ये बड़ी कार्रवाई की है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.