✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, शव के साथ स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

BY -
Admin TheNewsPost
Admin TheNewsPost
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:42:14 AM

धनबाद (DHANBAD) :  एमपीएल के कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से मंगलवार को बाइक सवार ईसीएल कर्मी 45 वर्षीय बिष्टु राय की मौत हो गई. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एमपीएल का कोयला एवं छाई ट्रांसपोर्टिंग रोक दी . पुलिस से भी स्थानीय लोगों की नोकझोंक हुई. मामला निरसा थाना क्षेत्र का है.

यह है मामला

जानकारी के अनुसार ईसीएल कर्मी बिष्टु राय खुदिया कोलियरी में  बिजली मिस्त्री  का काम करते थे. मृतक खुदिया तीन नंबर आवासीय परिसर में बिजली का काम करने के लिए अपनी बाइक संख्या जेएच 10 ए एक्स 1413 से  कॉलोनी आ रहे थे. इसी दौरान एमपीएल के कोयला ट्रांसपोर्टिंग में चलने वाले अज्ञात हाईवा ने उन्हें धक्का मार दिया. इस कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.  घटना से आक्रोशित लोगों ने एमपीएल ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने दर्जनों हाईवा के शीशे तोड़ दिए. घटना की सूचना पाकर निरसा पुलिस पहुंची तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया. आक्रोशित लोगों के साथ इस  दौरान पुलिस के साथ नोकझोंक हुई तथा शव को ले जाने के लिए आए एंबुलेंस को बैरंग वापस लौटना पड़ा. उधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक की पत्नी उनका बेटा और बेटी भी गम से बेसुध हैं. गौरतलब है कि मृतक ईसीएल के द्वितीय पाली में कार्यरत थे.

ट्रांसपोर्टिंग के लिए बने अलग रास्ता

एमपीएल के कोयला एवं छाई ट्रांसपोर्टिंग में लगे हाईवा से प्रत्येक वर्ष कई लोगों की मौत होती है.  स्थानीय लोगों का कहना है कि एमपीएल को कोयला एवं छाई ट्रांसपोर्टिंग के लिए अलग से अपना रास्ता बनाना चाहिए. एमपीएल के हाईवा चलने के कारण सड़क काफी जर्जर है. बार-बार मरम्मत की मांग के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं किया जाता.

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.