☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

impact : "द न्यूज़ पोस्ट "की खबर का हुआ असर, शहर के खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे को निगम ने कराया ठीक

impact : "द न्यूज़ पोस्ट "की खबर का हुआ असर, शहर के खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे को निगम ने कराया ठीक

धनबाद (DHANBAD) - शहर में लगे नगर निगम की तीसरी नेत्र फिर से काम करने लगी है. पिछले कुछ महीने से खराब पड़े 26 सीसीटीवी कैमरे की मरम्मती निगम ने करवा दी है. बताया जाता है कि निगम के द्वारा वर्ष 2017 में 5 करोड़ की लागत से शहर में 116 कैमरे लगाए गए थे. जिसमें 26 पूर्ण खराब हो गए थे और कुछ कैमरे आंशिक काम कर रहें थे. जब इसकी खबर "द न्यूज़ पोस्ट" ने प्रमुखता से दिखाई तब धनबाद नगर निगम के उप नगर आयुक्त राजेश कुमार, सदर एसडीओ प्रेम तिवारी और धनबाद एसएसपी संजीव कुमार सहित प्रमुख अधिकारियों ने स्वीकार किया कि धनबाद शहर की सुरक्षा दृष्टिकोण से इसका बड़ा महत्व है. झारखंड की आर्थिक राजधानी धनबाद के कई अपराध उद्भेदन में इन सीसीटीवी कैमरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यहां तक कि अपराधियों को चिन्हित करने में पुलिस को एक सजीव साक्ष्य मिल जाता है. ऐसे में इसकी महती भूमिका को देखते हुए धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने खुद जिला उपायुक्त और नगर निगम प्रशासन से इन कैमरे को ठीक करवाने का आग्रह किया था. जिसपर मरम्मती का कदम उठाया गया।हालांकि अभी भी एक दर्जन कैमरे के विजुअल्स ठीक से नहीं आ रहे हैं.

शहर की निगरानी

बता दें कि इन इन कैमरों की मेंटेनेंस जमशेदपुर की एक कंपनी मैपल कर रही है. गौरतलब है कि धनबाद एसडीएम कार्यालय के ठीक सामने जिला नियंत्रण कक्ष के पास स्थित सिटी सर्विलांस पुलिस कंट्रोल रूम से इन सभी सीसीटीवी कैमरे के जरिए शहर की निगरानी की जाती है जहां 24 घंटे पुलिस कर्मी इन कैमरे के जरिए धनबाद के हर गतिविधि पर नजर रखते हैं. ऐसे में जब तीसरी नेत्र के खराब होने की विशेष खबर द न्यूज़ पोस्ट ने दिखाई उसके बाद धनबाद नगर निगम की नींद टूटी और खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे को ठीक कराने के काम शुरू हुए.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद

Published at:18 Jan 2022 06:06 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.