टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सड़क पर बेलगाम वाहन चलाने के कारण आए दिन राजधानी में जान पर आफत आती रहती है. मंगलवार को कुछ ऐसी ही दुर्घटना एनएच 33 पर दिखी. तेज गति से आ रही ट्रक एक कार के ऊपर पलट गया. कार में बैठे दंपति की हालत नाजुक है. मामला बुंडू थाना क्षेत्र का है.
बताया जाता है कि दंपति कार से रांची से जमशेदपुर जा रहे थे. एदलहातू से थोड़ा आगे किसी जगह चाय पीने रूके. चाय पीने के बाद जैसे ही अपनी कार में वापस बैठे, रांची की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक अपना नियंत्रण खोकर कार के उपर ही पलट गया. एक्सीडेंट इतनी तेज थी कि गाड़ी का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. कार में फंसे दंपती को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. आसपास रहने वाले लोग मदद के लिए जुटे.फिर क्रेन की सहायता भी ली गई. तब जाकर घायल दंपती को बाहर निकाला जा सका. बहरहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.
कार पर ही पलट गया बेलगाम ट्रक, सवार दंपती की हालत नाजुक

Published at:18 Jan 2022 05:53 PM (IST)
Tags:News