✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कांग्रेस बोली- भाषा पर कोई विवाद नहीं, आंदोलनकारी कह रहे हैं कोना देकर पछता रहे हैं

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:43:55 AM

धनबाद(DHANBAD)- प्रदेश की परीक्षाओं में भोजपुरी-मगही भाषा को शामिल किये जाने के विरोध में आज झारखंडी भाषा संघर्ष समिति ने टुंडी के जेएमएम विधायक मधुरा प्रसाद महतो के आवास का घेराव किया. उनकी मांग है विधायक उनकी भावनाओं को मुखयमंत्री तक पहुंचाएं. विधायक ने आन्दोलनकारियों को भरोसा दिया कि उनकी बातों को वे मुख़्यमंत्री तक पहुचायेंगे. आंदोलनकारी आगे सभी विधायकों के घरों का घेराव करेंगे. आंदोलनकारी जयराम महतो रामेश्वर उराव के उस बयान का समर्थन कर रहे हैं ,जिसमें उन्होंने कहा था कि कोई आये तो दोना दो लेकिन कोना नहीं दो. मतलब भोजन दे दो लेकिन जमीन नहीं दो.

मार्च तक राज्य में पंचायत चुनाव करा लिए जाएंगे

इधर धनबाद पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाषा पर कोई विवाद नहीं है. ठाकुर सोमवार की शाम धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी स्थित मनोरंजन सिंह के घर शोक सांत्वना देने पहुंचे थे. वहीं बरवाअड्डा स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिंह व अशोक कुमार सिंह  के आवास पर उनकी मां की हालचाल लेने पहुंचे.  इस मौके पर पत्रकारों से बात करते कहा कि कोरोना के कारण राज्य में पंचायत चुनाव विलंब हुआ. सरकार संवैधानिक बाध्यता जानती है.  मार्च तक राज्य में पंचायत चुनाव करा लिए जाएंगे. 

जामताड़ा विधायक का यह निजी बयान

जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के विवादित बयान के सवाल पर कहा कि यह उनका निजी बयान है. उन्हें ऐसे बयानों से बचना चाहिए, पर भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं होने के कारण बेवजह तुल दे रही है. राज्य की परीक्षाओं में भोजपुरी-मगही भाषा को शामिल करने एवं धनबाद-बोकारो में हो रहे विरोध के सवाल पर कहा कि सभी की अपनी अपनी भावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी दलों बात कर निर्णय लिया था. विरोध होने पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो मुख्यमंत्री से बात किये हैं, मुख्यमंत्री इस विचार करेंगे.

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड,धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.