✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JPSC EXAM : 28 जनवरी से होने वाली मेंस परीक्षा का आयोग ने जारी किया एडमिट कार्ड,पढ़ें पूरी खबर

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:52:23 AM

रांची(RANCHI)JPSC ने 7वीं  से 10वीं संयुक्त सिविल सेवा की मेंस परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है.28,29,और 30 जनवरी तक राजधानी रांची के कई परीक्षा केंद्रों पर ली जाएगी.मेंस की परीक्षा तीन दिन दोनों पालियों में ली जाएगी.WWW.JPSC.GOV.IN पर मंगलवार 18 जनवरी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.इसबार मेंस परीक्षा में 4,244 अभ्यर्थी शामिल होंगे.7 वीं से 10 वीं मेंस परीक्षा 252 पदों के लिए हो रही है.

दो पाली में तीन दिनों तक चलेंगी परीक्षाएं 

28 जनवरी को मेंस परीक्षा में paper 1 और paper 2 की परीक्षाएं होंगी.29 जनवरी को paper 3 और paper 4 की परीक्षाएं ली जाएँगी.30 जनवरी को paper 5 और paper 6 की परीक्षाएं होंगी.पहली पाली 10  बजे से 1  बजे तक होगी.वहीं दूसरी पाली 2 बजे से 5  बजे तक होगी.अभ्यर्थी अपनी जन्मतिथि और PT परीक्षा का रोल नंबर डालकर मेंस की एडमिट कार्ड डाउनलोड  कर सकते हैं.जो अभ्यर्थी अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं तो वह 25 जनवरी तक अपना नाम,पिता का नाम, जन्मतिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ आवेदन देकर अपना एडमिट कार्ड ले सकते हैं.
 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.