✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राज्यपाल रमेश बैस का मतदाता सूची में जुड़ा नाम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:29:23 PM

रांची(RANCHI)- झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने 17 जनवरी को मतदाता सूची में अपना नाम निबंधित कराने की प्रक्रिया संपन्न की. नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में 25 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाना है. राज्यपाल से मुलाकात के क्रम में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के द्वारा राजभवन जाकर कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए उनका नाम मतदाता सूची में निबंधित करने की प्रक्रिया संपन्न कराई गई. इस मौके पर ERO राकेश दूबे, मतदाता सूची की नोडल पदाधिकारी गीता चौबे और BLO उपस्थित थे.

नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी नागरिकों से अपील की है की वे मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन कर लें. कोई योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में निबंधित नहीं है तो वे भारत निर्वाचन आयोग के एप (voter Helpline App या NVSP Portal) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नाम निबंधन के लिए BLO को भी आवेदन दिया जा सकता है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.