✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति से मिल छात्रों ने गोड्डा कॉलेज गोड्डा की एसोसिएट प्रोफ़ेसर रजनी मुर्मू को बर्खास्त करने की मांग, 24 घंटे का दिया अल्टीमेट

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:20:22 PM

दुमका (DUMKA) - सोहराय पर्व संथाल परगना प्रमंडल का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है. संताल समुदाय के लिए यह महापर्व है. मकर संक्रांति के साथ ही सोहराय पर्व संपन्न हो गया है. लेकिन इस वर्ष गोड्डा कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर रजनी मुर्मू के फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को सैकड़ों की संख्या में छात्र दुमका के दिग्घी स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय पहुंचे. जहां भीसी प्रोफेसर डॉक्टर सोना झरिया मिंज से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा. गोड्डा कॉलेज गोड्डा की एसोसिएट प्रोफेसर रजनी मुर्मू को बर्खास्त करने की मांग की.

कॉलेजों में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने रजनी मुर्मू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. छात्रों का आरोप है कि रजनी मुर्मू ने सोशल मिडिया में सोहराय पर्व पर टिप्पणी करके ना केवल सोहराय पर्व पर सवाल खड़ा किया है. बल्कि दुमका के छात्र-छात्राओं को भी बदनाम करने की कोशिश की है. छात्रों का कहना है कि अगर 24 घंटे के अंदर विश्वविद्यालय स्तर से रजनी मुर्मू को बर्खास्त नहीं किया गया तो सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अधीन संचालित तमाम कॉलेजों में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी जाएगी और इसकी जिम्मेवारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी.

रजनी मुर्मू का बयान

रजनी मुर्मू ने अपने फेसबुक पेज पर सोहराय पर्व के बारे में लिखा था की यह पर्व अब offensive हो गया हैं. इस महापर्व की आड़ में लड़के लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं. उनके इसी बयान पर आदिवासी छात्र छात्राएं काफी आक्रोशित हैं.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.