☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामाधीर  सिंह हटे, कुंती सिंह बनी जनता मजदूर संघ की अध्यक्ष

रामाधीर  सिंह हटे, कुंती सिंह बनी जनता मजदूर संघ की अध्यक्ष

धनबाद(DHANBAD):  विनोद सिंह हत्याकांड में सजा भुगत रहे रामाधीर  सिंह की जगह कुंती सिंह को जनता मजदूर संघ का अध्यक्ष बनाया गया है.  महामंत्री की जिम्मेवारी अब उनके बेटे सिद्धार्थ गौतम संभालेंगे, बुधवार की देर शाम जनता मजदूर संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया.  अध्यक्ष पद से रामाधीर सिंह को हटाने के पीछे ,जो कारण बताए जाते हैं ,उसमें प्रमुख यह है कि झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने रामाधीर सिंह के अध्यक्ष रहने  पर वैधानिक सवाल उठाया था.  

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने उठाया था सावल

उन्होंने कहा था कि एक सजायाफ्ता व्यक्ति किसी भी यूनियन का अध्यक्ष कैसे रह सकता है. समझा जा रहा है कि इसी को देखते हुए रामाधीर सिंह को अध्यक्ष पद से हटाकर कुंती सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है.  निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ,जे एन  सिंह धर्मपुरी एवं के एन  सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है. 2006 से जनता मजदूर संघ में विवाद  शुरू हुआ था.  पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने समानांतर संघ की कमेटी गठित की थी.   दोनों गुटों के अपने अपने दावे थे. बता दें कि जनता मजदूर संघ की स्थापना झरिया के पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह ने की थी ,वह संघ के आजीवन महामंत्री रहे.  संघ के पहले अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर थे. 

रिपोर्ट;अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद

Published at:17 Jan 2022 11:51 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.