खूंटी(KHUNTI) खूंटी पुलिस को उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने PLFI के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादी संगठन पी०एल०एफ०आई० के सक्रिय सदस्य विश्राम कोनगाड़ी उर्फ मोटा अपने दस्ते के सदस्यों के साथ रनिया थाना के रंगरोडी गांव में भ्रमणशील है और वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं.
इसके बाद पुलिस ने उस क्षेत्र में छापेमारी कर तीन उर्गवादियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार उग्रवादियों में पी०एल०एफ०आई० के सक्रिय सदस्य विश्राम कोनगाडी उर्फ मोटा और कुलेन कोनगाड़ी शामिल है. वहीं एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के दौरान इन उग्रवादियों ने बताया की वे सभी संगठन के प्रचार प्रसार के लिए और अपने संगठन में नए लोगों को जोड़ने के लिए एक जगह एकत्र होने वाले थे. इन सभी उग्रवादियों के पास से पुलिस ने अवैध गोली, पर्चा, एक मोबाइल फोन और एक मोटर साईकिल बरामद किया है.
रिपोर्ट : मुजफ्फर हुसैन, खूंटी
खूंटी पुलिस ने उग्रवादियों के मंसूबे पर फेरा पानी, PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

Published at:16 Jan 2022 11:15 PM (IST)
Tags:News