✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर पुलिस ने 13 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, फ्लिपकार्ट और जस्ट डायल के कस्टमर सर्विस के बहाने करते थे ठगी

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:50:21 PM

देवघर(DEOGHAR): देवघर पुलिस ने 13 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साइबर अपराधी की नज़र अब फ्लिपकार्ट और जस्ट डायल जैसे ऑनलाइन सर्विस एप्प पर टिक गई है. इन अपराधियों द्वारा बड़ी चालाकी से ऐसे ही एप्प के हेल्पलाइन या कस्टमर केयर वाली जगह पर अपना फ़र्ज़ी मोबाइल नंबर डाल कर भोले भाले लोगों को झांसे में लेकर ठगी की घटना को अंजाम दिया जाता है. ऐसे ही मामलों में मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस को इन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम द्वारा देवघर जिला के करौं और मोहनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर इन साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा बैंक अधिकारी होने का झांसा दे कर इनके द्वारा ग्राहकों को KYC अपडेट और अन्य तरह के प्रलोभन में फंसा कर उनसे OTP और आधार कार्ड नंबर मंगा लिया जाता था और उनके बैंक खाते से सारे रक़म उड़ा लिए जाते थे.

एक का है पुराना अपराधिक इतिहास

कोरोना के बीच पुलिस की तत्परता से इन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. पूरी जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों में एक का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. बांकी गिरफ्तार अभियुक्तों का भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. इनके पास से पुलिस ने 21 मोबाईल फोन और 32 सिम कार्ड जब्त किया है. गिरफ्तार साइबर अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ कर उनसे जुड़े अन्य साइबर अपराधियों के गिरोह का सुराग खंगालने की पुलिस कोशिश कर रही है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.